Ticker

6/recent/ticker-posts

Chandra Grahan 2021: इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण जानिए क्या है सूतक काल का समय

Chandra Grahan 2021: इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण जानिए क्या है सूतक काल का समय

इस बर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है इस दिन शुक्रवार होगा।

चंद्र ग्रहण 2021 सूतक काल: 

19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को लग रहा ये ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा जिस कारण वृषभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होगी। इस राशि वृषभ के जातकों को चंद्र ग्रहण अशुभ रहेगा इसलिए संभलकर रहना उचित होगा।

गूगल तस्वीर

चंद्रग्रहण कितने बजे लगेगा:-

19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को यह ग्रहण 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 33 मिनट पर खत्‍म होगा।

चंद्रग्रहण का सूतक काल:-

ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा फिर भी ग्रहण काल के दौरान  धार्मिक मान्यता के अनुसार कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए. सूतक काल मे भगवान का ध्यान करें। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।


क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण:-

जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा के कुछ ही भाग पर पृथ्वी की छाया पड़ पाती है। इसे ही आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।

उपछाया ग्रहण कैसा होता है:-

चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है. जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं. चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण माना जाता है. उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है. ज्योतिष में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है.


पूर्ण चंद्र ग्रहण कैसा होता है:- 

पूर्ण चंद्र ग्रहण में सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चांद को पूरी तरह से ढक लेती है तब पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से लाल दिखाई देता है। जिसे सुपर ब्लड मून कहते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ